
कांग्रेस नेता दीपक (पिंटू) जोशी को हार्टअटैक आने के बाद शैलबी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां वे इलाजरत है। पिंटू जोशी को हार्टअटैक की खबर मिलने पर उनसे मिलने और हालचाल जानने के लिए परिजन के साथ मित्र और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंच रहे हैं। रविवार को महू विधायक सुश्री उषा ठाकुर भी अस्पताल पहुंचीं। यहां पर उन्होंने जोशी के परिजन से मुलाकात कर हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की।
