फ़रवरी में आयोजित होने वाली माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा के परिणाम को लेकर इंदौर सीओ के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है । बोर्ड परीक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम सुधारने के लिए शिक्षा विभाग गंभीर है। इसके लिए पहली बार शैक्षणिक अभ्यास मिशन शुरू किया गया है। इसके अंतर्गत सीओ सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर विषय विशेषज्ञों की टीम ने बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले संभावित प्रश्नों और उनके उत्तरों का एक संकलन पूर्व के वर्षों में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर तैयार किया है।इस तरह विद्यार्थियों को न केवल महत्वपूर्ण प्रश्नों की जानकारी मिलेगी, बल्कि उन्हें उत्तर लिखने की टेक्निक भी समझ में आएगी।
शिक्षा विभाग ने इन प्रश्न-उत्तर संग्रहों को जिले के सभी स्कूलों में भेज दिया है। शिक्षकों को निर्देश दिए है की विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक परीक्षा में आने वाले इन संभावित प्रश्नों के आधार विद्यार्थियों को पढ़ाएं और उनका नियमित अभ्यास करवाएं। कई स्कूलों में इस पर अमल भी शुरू हो चुका है। इस मिशन के लिए नोडल अधिकारी प्राचार्य पूजा सक्सेना को बनाया गया है।
आशा की जा रही है की परीक्षा पूर्व इस तरह की तैयारी से जिले के परीक्षा परिणाम में सुधार आएगा पिछले वर्ष जिले का 10वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.42 प्रतिशत और 12वीं का प्रतिशत 74.54 प्रतिशत रहा था इस बार विभाग का लक्ष्य है कि फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं में यह बढ़ाकर 90 प्रतिशत से अधिक जाए।
