
इंदौर । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार का विधायक उषा ठाकुर के निवास पर आगमन हुआ। विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार का पगड़ी पहना कर तिलक लगाकर क्रांतिकारियों की पुस्तक के साथ दुर्गा सप्तशती भेट की ।
विधायक उषा ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा को संगठन के लिए मजबूती से कार्य करना चाहिए और सनातन संस्कृति का पालन करना चाहिए। उन्होंने श्री पाटीदार की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं । सुश्री उषा ठाकुर के नीमच प्रभारी मंत्री के समय श्री पवन पाटीदार नीमच के जिला अध्यक्ष रहे हैं सुश्री ठाकुर के आग्रह पर श्री पाटीदार ने शिव तांडव कंठस्थ किया । आज निवास आगमन श्री पाटीदार ने सुश्री ठाकुर को शिव तांडव सुनाया । जिसे सुनकर उपस्थित कार्यकर्ता मंत्र मुग्ध हो गए। इस अवसर पर पार्षद पराग कौशल विनोद साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे ।
