कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इन्दौर अंतर्गत चीफ/डिप्टी/असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल्स के पदों हेतु प्राप्त आवेदनों में से पात्र पाये गये अभ्यर्थियों का 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय परिसर, इन्दौर में साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। विस्तृत सूची मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायालय इन्दौर की वेबसाईट तथा कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला एवं सत्र न्यायालय एवं जिला अभिभाषक संघ, इन्दौर के सूचना पटल पर चस्पा है।
