भेरूघाट क्षेत्र में यात्रियों से भरी हुई बस पलट कर खाई में गिर गई जिससे दो महिलाओं सहित तीन लोगो की मौके पर ही मौत हो गई । प्रशासन ने तीन की मौत की पुष्टि की है । पेड़ों के कारण बस ज्यादा नीचे नही गिरी वाहन के गिरने की आवाज सुनते ही पास के ढाबे व अन्य लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार घटना बस ओंकारेश्वर से उज्जैन की ओर जा रही थी। इस दौरान चोरल से भेरूघाट पर चढ़ते समय आने वाले डायवर्जन में मोड़ पर बस पलटकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में करीब 35 यात्री सवार थे।
हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। करीब 30 यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। कुछ लोगों को बस के कांच तोड़कर बाहर निकालना पड़ा। इस हादसे में घायल लोगों को इंदौर के एमवाय अस्पताल और महू के सिविल अस्पताल लाया गया है।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने तत्काल एसडीएम महू को मौके पर भेजकर घायलों को इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचाया। कलेक्टर ने पूरी घटना के जांच के आदेश भी दिए है।
यात्रियों का कहना है की ड्राइवर नशे में था और कार की टक्कर की वजह से बस का संतुलन बिगड़ा और बस खाई में गिर गई ।
