इन्दौर
झगड़े के दौरान एक-दूसरे पर चाकू से हमला…

इंदौर। बंगाली चौराहा क्षेत्र में शनिवार देर शाम दो गुटों में हुए विवाद ने चाकूबाजी का रूप ले लिया। सूचना पर खजराना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को दबोच लिया।पुलिस के मुताबिक विनोबा नगर पलासिया क्षेत्र के निवासी मनीष कैथवास, विकास लखनवी और शुभम डोंगरे आपसी रंजिश के चलते बंगाली चौराहे पर भिड़ गए। झगड़ा बढ़ने पर चाकू भी चल गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
फरियादी विकास लखनवी की शिकायत पर शुभम डोंगरे पर प्रकरण दर्ज किया गया। वहीं फरियादी शुभम डोंगरे की रिपोर्ट पर मनीष कैथवास व विकास लखनवी पर मामला दर्ज हुआ।इसके बाद पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकारते हुए भविष्य में अपराध न करने की बात कही इस कार्रवाई में थाने के निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उपनिरीक्षक अनिल गौतम, सहायक उपनिरीक्षक मोहन लाल खपेड़, प्रधान आरक्षक जितेंद्र गुर्जर, मनोज नायडे, पंकज सांवरिया, आरक्षक नागेंद्र जाट और दिनेश धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही
