दुर्घटनाएं रोकने के लिए कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार शाम बैठक ली। बैठक में नेशनल हाईवे, पीडब्ल्यूडी व एमपीआरडीसी को तीन दिन में शहर में चिह्नित 33 ब्लैक स्याट पर कार्य करने की हिदायत दी है। प्राथमिक रूप से इन स्थानों पर युद्ध स्तर पर तीन दिनों में साइनेज लगाने के साथ ही लाइट और रम्बल स्ट्रिप अनिवार्य रूप से लगाई जाएगी। बैठक में एडीएम रोशन राय सहित नेशनल हाईवे, नगर निगम, एमपीआरडीसी, यातायात पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मौजूद रहे। जिला प्रशासन ने जो ब्लैक स्पाट चिह्नित किए गए हैं, उनमें लवकुश चौराहा, रिजलाय फाटा धार रोड, देवास नाका चौराहा, बेस्ट प्राइज के सामने बायपास रोड, ओमेक्स सिटी बायपास रोड, टाटा शोरूम के सामने एबी रोड, बिचौली मर्दाना ब्रिज के ऊपर बायपास, तीन इमली चौराहा, रालामंडल चौराहा बायपास रोड, तेजाजी नगर ब्रिज के ऊपर एबी रोड, कैलोद करताल फाटा बायपास रोड, राऊ गोल चौराहा, आइटी पार्क के चौराहा, विशेष जूपिटर अस्पताल सामने रिंग रोड, प्रभु तौल कांट के पास नेमावर, ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने नेमावर रोड देवगुराडिया, ग्राम भाचल, महू-नीचम रोड घाटाबिल्ली सूरा फाटा घार रोड, एबी रोड भैरुपाट पुलिया के पास ग्राम अर्जुन बरो भएकी छेड़बुड़ी बरलाई, कल्याण मिल, लसुड़िया परसार, टीही पुलिया फोरलेन रोड, पिगडंबर, मां वैष्णो दाबा, इंदौर खंडवा रोड भैरूघाट आदि हैं।
