
मुंबई के कारोबारी अंकुर बग्गा ने बेंगर पब के संचालक गौरव माखिजा और करण शर्मा पर साढे़ तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोपितों ने क्लब और बार में निवेश करने और करोड़ों रुपये सालाना मुनाफा का झांसा देकर ठगी की है। अंकुर ने पब के मैनेजर-सीए और आरोपितों की पत्नियों पर भी धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप लगाया है।
एडिशनल डीसीपी (अपराध) राजेश दंडोतिया के अनुसार गिनी बेलिना पुणे (महाराष्ट्र) निवासी अंकुर पुत्र सतेंद्र बग्गा से गौरव पुत्र सुरेश माखिजा और करण पुत्र सुनील शर्मा निवासी ने क्लब की शुरुआत करने करोड़ों रुपये सालाना कमाने का प्लान बताया था। अंकुर और उसकी परिचित दिव्या दईया के साथ मैसर्स नून हॉस्पिलिटी के नाम फर्म बनाई और एबी रोड़ स्थित क्लिफटन कार्पोर्टेट में बैंगर पब ओपन कर लिया।
