आज दीपावली पर लक्ष्मी पूजा रहेगी आज अमावस्या तिथि दोपहर 3:30 पर शुरू होगी, लक्ष्मी पूजा की शुरुआत भी इसी के बाद होगी ।
अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- दोपहर 03:44 बजे से शाम 05:46 बजे तक
संध्या मुहूर्त (चर)- शाम 05:46 बजे से शाम 07:21 बजे तक
रात्रि मुहूर्त (लाभ)- रात 10:31 बजे से रात 12:06 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा ।

विजय नगर स्थित स्कीम नंबर 54 में रहने वाले चंद्रशेखर (64) पिता रामचंद्र विजयवर्गीय ने पुलिस में शिकायत की घर में काम करने वाली महिला नेहा ने घर से 4 लाख से ज्यादा के जेवरात अलमारी से चुरा लिए है । उसकी जानकारी निकाली तो उसका घर का पता भी गलत मिला।पुलिस 35 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाल कर महिला तक पहुंच गई। पुलिस ने घर से चोरी हुआ माल भी बरामद कर लिया है ।

इंदौर के सिरपुर स्थित देवी अहिल्या सरोवर उद्यान में स्वामी विवेकानंद की 52 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली यह प्रतिमा पंचधातु से तैयार होगी। मूर्तिकार नरेश कुमावत का दावा है कि यह विश्व की पहली इतनी बड़ी प्रतिमा होगी ।

इंदौर के होलकर स्टेडियम में टीम इंडिया को इंग्लैंड ने 4 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम ने सेमीफाइनल में एंट्री भी कर ली है।टूर्नामेंट में भारत ने इससे पहले 4 मैच खेले थे। टीम को 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा था।

