मनोरमागंज में तीन साल के बच्चे गणेश की पानी की होज में डूबने से मृत्यु हो गई बच्चा मां मनीषा के साथ अपने नाना-नानी के घर रह रहा था । पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पलासिया पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गणेश पुत्र सुनील भील (उम्र 3 वर्ष) के रूप में हुई है। मंगलवार शाम गणेश खेलते-खेलते बाहर चला गया था काफी देर तक जब वह नजर नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कुछ समय बाद गणेश घर के बाहर बनी करीब 7 फीट गहरी पानी की हौज में डूबा हुआ मिला। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
