इंदौर जिले की चार लाख 40 हजार 662 लाड़ली बहनाओं को मिले 63 करोड़ रूपये से अधिक की राशि
इंदौर
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रदेश की बहनों से किये हुये वादे को पूरा करते हुये इस माह उनके खाते में 1500 रूपये की बड़ी हुई राशि अंतरित की। इससे इंदौर जिले की चार लाख 40 हजार 662 लाड़ली बहनाओं को सीधा लाभ मिला है। उनके खातें में 63 करोड़ रूपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 30वीं किस्त के रूप में कुल 1857 करोड़ रूपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। इंदौर जिले में सर्वाधिक दो लाख 59 हजार 128 बहनाएं इंदौर नगर निगम क्षेत्र की है। शेष बहनाएं जिले के ग्रामीण क्षेत्र और नगर परिषद क्षेत्रों की है।
