शराब पीकर वाहन चलाने वाले 170 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही।
हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में की विशेष चैकिंग और ड्रोन पेट्रोलिंग कर भी, की गई निगरानी।
इंदौर- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु तथा गणतंत्र दिवस को ध्यान मे रखते हुए पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह व एडिशनल कमिश्नर क्राइम श्री आर.के. सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर शहर के चारों जोन में 24-25 जनवरी की दरमियानी रात थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए विशेष सरप्राइज चैकिंग व पेट्रोलिंग की गई।
इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा लगभग कुल 540 से ज्यादा चैकिंग के दौरान करते हुए, 264 पर वैधानिक कार्यवाही की गई ।शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह 170 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई जिसमें 110 दोपहिया व 60 चार पहिया शराबी वाहन चालक है ।कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।
विशेष चैकिंग व ड्रोन पेट्रोलिंग से निगरानी करते हुए 155 हॉट स्पॉट, 50 मल्टियों और 115 शैडो एरिया चैक करते हुए क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 30 संदिग्धों परकार्यवाही की गई साथ ही सभी अपराधियों को आगे कोई अपराध ना करने की हिदायत दी गई ।इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।
