भारतीय बाजार मे सोना केडबरी 1300 रुपये टूटकर 124300 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3000 रुपये टूटकर 156000 रुपये प्रति किलो रह गई। घटे दामों पर बाजार में सीमित रूप से वैवाहिक सीजन वालों की पूछताछ देखने को मिली है। कामेक्स पर सोना वायदा बढ़कर 4041 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 4055 डालर और नीचे में 3997 डालर प्रति औंस और चांदी 50.46 डालर तक जाने के बाद ऊपर में 50.50 डालर और नीचे में 49.34 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।
फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती के प्रति बाजार में अनिश्चितता है। अब डालर को समर्थन मिल रहा है और गैर-उपज वाली संपत्तियों पर दबाव भी पड़ रहा है। इस वजह से अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में निवेशकों की लेवाली घटने से सोने में गिरावट देखने को मिल रही है। सोने में गिरावट मुख्य रूप से फेड द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को तेजी से कम आंकने के कारण हुई। यह अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लेकर बढ़ी हुई सतर्कता के बीच आया है ।

