

बुरहानपुर।
सुनील सिंह शेखावत
9131069601
नेपानगर विधायक मंजू दादू ग्राम धूलकोट प्रवास पर थी । इस दौरान एक कार्यकर्ता की चाय की दुकान पर अपने हाथों से चाय बनाकर वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को पिलाई।
विधायक के सहज अंदाज को देखकर कार्यकर्ता प्रभावित हुए उन्होंने विधायक की सादगी की सराहना की। अपने सादगी को लेकर सुर्खियों में रहने वाली नेपानगर विधायक मंजू दादू का मंगलवार को अलग अंदाज देखने मिला। नेपानगर विधानसभा के ग्राम धूलकोट में प्रवास के दौरान कार्यकर्ता की चाय की दुकान मे खुद अपने हाथों से चाय बनाकर वहां मौजूद जनप्रतिनिधियो और कार्यकर्ताओं को पिलाई। उनकी यह सादगी देख कार्यकर्ताओं ने कहा विधायक हो तो मंजू दीदी जैसी उनमें अपने कार्यकर्ताओं को लेकर इतना आदर और सम्मान है। दीदी आपका यह अपनत्व कार्यकर्ताओं को हमेशा स्मरणीय रहेगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, भाजपा जिला महामंत्री सुभाष चौहान, अनिल राठौड़,मंडल अध्यक्ष राजेश चारण, मनोज डांगोरे आदि मौजूद रहे
