
इंदौर। देपालपुर क्षेत्र के श्रद्धालु नर्मदा परिक्रमा पर जा रही एक बस बड़वानी खेतिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई । जिसमें 35 श्रद्धालु घायल हुए और एक श्रद्धालु का निधन हो गया ।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रवण चावड़ा ने इंदौर शहर के विभिन्न हॉस्पिटलों में भर्ती श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम पूछा। श्री चावड़ा ने सभी के स्वास्थ्य की जानकारी ली और प्रदेश सरकार से समुचित उपचार का आग्रह किया। प्रदेश सरकार घायलों के हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है
