राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य : पूरे एक माह तक बूथों पर जाएंगे कार्यकर्ता – सुमित मिश्रा
आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा नगर की कार्यशाला सम्पन्न
इंदौर। प्रदेश भाजपा ने सभी नगर और जिलों को निर्देशित किया है कि वंदे मातरम के १५० वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाया जाए। यह उत्सव कल ७ नवम्बर से २६ नवम्बर तक पूरे प्रदेशके साथ इन्दौर में भी अभियान उत्सव
के रूप में चलाया जाएगा। वंदे मातरम गीत ने आजादी आंदोलन के दौरान लाखोें भारतीयों को देशभक्ति, त्याग और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना से ओतप्रोत किया। गीत की १५०वीं वर्षगांठ पर भाजपा के सभी
कार्यकर्ता कार्यक्रम करेंगे।
भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा इंदौर नगर की कार्यशाला भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, सफाई कामगार आयोग अध्यक्ष प्रताप करोसिया, पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा, सुदर्शन गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, एमआईसी सदस्य निरंजनसिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, महामंत्री कैलाश पिपले, हरप्रीत सिंह बक्शी, राजेश जैन, प्रिया डांगी, की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा स्वतंत्रता के आंदोलन में वंदे मातरम का अहम योगदान रहा है। कुछ समय तक वंदे मातरम पूरा ही गाया जाता था लेकिन पूरे वंदे मातरम गायन पर कॉंग्रेस में ही विरोधाभास शुरू हो गया, देश की जनता नहीं जानती कि वंदे मातरम को लेकर कॉंग्रेस ने कितने षड्यंत्र किए हैं, कॉंग्रेस के कर्मों की वजह से राष्ट्र गीत वंदे मातरम आधा ही गाया जाता है। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश के 150 स्थानों पर वंदे मातरम पर कार्यक्रम किए जा रहे हैं, उसमें मप्र में 10 स्थानों पर कार्यक्रम होंगे, जिसमें इंदौर भी शामिल हैं। इंदौर में 07 नवंबर को राजवाड़ा पर अहिल्या माता की प्रतिमा के समक्ष सुबह 10 बजे सामूहिक वंदे मातरम का गान होगा। एक भारत- श्रेष्ठ भारत को दर्शाते हुए सभी समाज अपनी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगे।
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण पर कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता अपने अपने बूथों की चिंता कर ले। कोई भी नाम जिन्हें मतदाता सूची में जोड़ना है, या ऐसे नाम जो नहीं जोड़े जाना चाहिए, फर्जी वोटर है, उनका परीक्षण कर, मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने का काम करे। 2003 की मतदाता सूची के आधार पर पुनरीक्षण होगा, सभी मंडलों में 2003 की सूची भेज दी गई है। उसका वितरण बूथों के हिसाब से कर दे, बूथ के कार्यकर्ता अपने अपने बूथों की सूची का परीक्षण कर ले, बूथ पर कुछ परिवार हमारे कार्यकर्ता है, तो कुछ कॉंग्रेस के है, कुछ नाम ऐसे भी होते है, जिन्हें कोई नहीं पहचान पाता, उन नामों का परीक्षण कर ले, यदि बूथ पर कोई भी नाम जो अनावश्यक जुड़ा है तो आपत्ति दर्ज करवाये। यह अभियान 1 माह चलेगा, इसलिए एक एक वोटर का वेरिफिकेशन कर ले। क्योंकि बूथ का कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ता है, संगठन के इस सबसे महत्वपूर्ण अभियान में पूरी ताकत से काम करे।
बैठक का संचालन हरप्रीत सिंह बक्शी एवं आभार कैलाश पिपले ने माना।
कार्यशाला में नगर उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, भूपेंद्र केसरी, भारत पारख, गौतम शर्मा, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, कंचन गिदवानी, अजय शर्मा पप्पू, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव, गुलशन यादव, नारायण पालीवाल, स्वाति कशीद, सचिन बंसल, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, गोविंद पंवार, आकाश गर्ग रानू , रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, दीपेश पचोरी, सुखविंदर मन्नी भाटिया, सौरभ खण्डेलवाल सहित विधानसभा प्रभारी, पार्षद व मंडल अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।

