इंदौर। चंदन नगर क्षेत्र में रुपयों के लेनदेन के विवाद में आरोपी युवक ने अपनी ही बहन से मारपीट शुरू कर दी। जब बहन का पति बीचबचाव करने लगा तो आरोपी ने अपने जीजा को भी नही छोड़ा और उसकी भी पिटाई कर डाली। पुलिस ने नंदन नगर निवासी पीड़िता की शिकायत पर उसके भाई राहुल पिता धन्नालाल के खिलाफ केस दर्ज किया।फरियादी ने पुलिस को बताया कि मेरा भाई राहुल मेरे घर पर आया और मेरे से उसके द्वारा दिये गये पैसे वापस मांगने लगा। इस पर मैंने कहा कि मेरे पास अभी पैसे नही है। मेरी बीसी खुलेगी तो तेरे पैसे लौटा दूंगी। इसी बात पर से मेरा भाई राहुल मुझे गालियां देने लगा। मैंने राहुल को गाली देने से मना किया तो मेरे साथ झुमा झपटी करने लगा। इसी बीच मेरे पति दुलीचन्द बीच बचाव करने आये तो मेरे भाई ने मेरे पति के साथ भी मारपीट करते हुए बाल पकड़कर खींच दिये।
