बजट के के साथ ही सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। वायदा कारोबार में चांदी ₹26,273 तक गिरी, जबकि सोना भी 138 634 निचले सर्किट पर पहुंचा। विशेषज्ञों के अनुसार, तेज उछाल के बाद यह गिरावट स्वाभाविक है, और आने वाले दिनों में और गिरावट संभव है, जिसके बाद स्थिरता आ सकती है। मार्जिन मनी बढ़ाये जाने से भी क़ीमत पर असर पड़ेगा ।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर म चांदी 26,273 रुपए यानी करीब 9% गिरकर 2,65,652 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई और लोअर सर्किट लग गया। वन्ही सोना शुरुआती कारोबार में 9% गिरकर 1,38,634 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जहां निचला सर्किट लगा ।
शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (CME) ने कॉपर के बाद अब सोने और चांदी पर भी मार्जिन मनी बढ़ा दी है।सोने पर मार्जिन 6% से बढ़ाकर 8% कर दिया है। वहीं चांदी पर इसे 11% से बढ़ाकर 15% कर दिया गया है। मार्जिन बढ़ने से कीमतों पर दबाव बने रहने की उम्मीद है।
