न्यू ईयर की धूम को लेकर प्रशासन लगातार कार्यवाही कर रहा है तेज आवाज साउंड एवं बिना लायसेंस शराब परोसे जाने को लेकर सख्त कार्यवाही की जा रही है तय समय के बाद पब और रिसॉर्ट में पार्टी होने पर भी कार्यवाही की गई है ।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र के पालदा में टुलुम रिसोर्ट पर तेज साउंड बजाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पाया की रिसोर्ट के पास शराब पिलाने का वैध लाइसेंस नहीं था। साउंड सिस्टम एवं डीवीआर जब्त कर लिया गया है । पुलिस ने चेकिंग में कई युवक रिसोर्ट के रूम के अंदर मिले।
विजय नगर पुलिस ने आर .के. पब को सील करने की कार्यवाही की है, जब पुलिस यहां पहुंची तो पब बाहर से बंद था। संचालक ने बताया कि पब बंद हो गया है, लेकिन जब पुलिस ने पब को खुलवाया तो पब चालू मिला।
इधर लसूडिया थाना टीआई तारेश सोनी पुलिस बल के साथ एफ-बार पहुंचे। यहां ओपन टेरिस पर लाइव म्यूजिक चल रहा था। यहां पर कई लोग भी बैठ हुए थे। टीआई ने कहा कि ये ओपन फ्लोर है और ओपन फ्लोर में 10 बजे के बाद म्यूजिक अलाउड नहीं है । नैनिस किचन पर टीआई ने वहां काम करने वालों से कहा 11 बजे तक आप म्यूजिक चला रहे है, जो दूर तक सुनाई दे रहा है। इसके बाद पुलिस ने द हब बिल्डिंग में बने एफ-बार और नैनिस किचन को सील कर दिया।
31 दिसंबर की पार्टियों को लेकर पुलिस ने सभी पब और रिसॉर्ट को पहले से ही सचेत करना शुरू कर दिया है । साथ ही यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यदि नियमों का उल्लंघन किया जाएगा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
