इंदौर जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ बाइक फिसलने के कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मृतक की पहचान इंदर पिता मुकेश (३६), निवासी भोलाराम उस्ताद मार्ग के रूप में हुई है। वे अपनी बाइक से जूनी इंदौर इलाके से गुजर रहे थे।इसी दौरान उनकी बाइक अचानक फिसल गई, जिससे इंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुँचाने की कोशिश की, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।?जूनी इंदौर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और घटना की विस्तृत जाँच की जा रही है।
