इंदौर। बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती मासूम की मां के पर्स से अज्ञात चोर रुपये ले उड़े। अस्पताल में रुपयों की जरुरत पड़ने पर जब पर्स में रुपए नही मिले तो चोरी का पता चला। चोरी की वारदात विजयनगर थाना इलाके के मदरहुड अस्पताल पीआईसीयू वार्ड में हुई। पुलिस ने फरियादी नंदनी पति दीपक शर्मा निवासी तुलसी नगर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि मेरे बच्चे शिवांश शर्मा की
तबियत खराब होने पर २६ अक्टूबर को दिन में ०२.३० बजे मदरहूड अस्पताल फर्स्ट फ्लोर पीआईसीयू वार्ड में इलाज हेतु भर्ती कराया था। पलंग के पास ही मेरा लैदर का बैग रखा था जिसमें कपडे व बैग के अंदर छोटी जेब में करीबन ६०००/- रुपये रखे हुये थे। मैने रुपये की आवश्यकता पडने पर बैग मे रखे रूपये देखे तो मेरे रुपये बैग मे नही थे कोई अज्ञात आरोपी उक्त मश्रुका चुराकर लेगया।पुलिस ने मामले में अब केस दर्ज किया है।
