सोने-चांदी के दाम में बढ़त देखने को मिल रही है । 24 कैरेट सोना 251 रुपए बढ़कर 1,20,670 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोने की कीमत 1,20,419 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इस साल अब तक सोने की कीमत 44,508 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था।
चांदी 2,092 रुपए बढ़कर 1,48,242 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,46,150 प्रति किलोग्राम थी। चांदी का भाव भी इस साल 62,225 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी 86,017 रुपए थी।
बाजार विशेषज्ञ के अनुसार आने वाले दिनों में सोने के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि शादियों का सीजन चालू हो चुका है इससे सोने को सपोर्ट मिलेगा। इस साल आने वाले दिनों में इसकी कीमत 1.20 लाख रुपए के आसपास रहने की उम्मीद है , वैश्विक बाजार में स्थिरता की उम्मीद से सोना लगभग एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम तक आने की संभावना है ।
