भूतों ना भविष्यति…..
केवल कान्यकुब्ज ब्राह्मणों का ऐतिहासिक समागम….
सहभागिता, पारदर्शिता और मितव्ययिता का समागम…
मेहनत, ईमानदारी और लगन का समागम…

मात्र 11 दिन पहले गठित कान्यकुब्ज समाज के द्वारा के इतने लोगों को एकत्र किया गया की देखने वालों की आंखें तृप्त हो गई..
160 से अधिक परिवारों के आर्थिक सहयोग से अन्नकूट महोत्सव संपन्न।
ब्राह्मण समाज इंदौर के तत्वावधान में अन्नकूट महोत्सव एवं कान्यकुब्ज मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समाज के अध्यक्ष मदनमोहनजी शुक्ला प्रधानमंत्री अखिलेशजी त्रिपाठी ने बताया कि आज के कार्यक्रम में कान्यकुब्ज विद्या प्रचारिणी सभा में पहली बार मतदान से चुनाव कराने का हाईकोर्ट से आदेश दिलाने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता आकाश जी शर्मा का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर निर्णय लिया गया की नए साल से प्रति महीने दो रविवार *”कन्वजियों की चौपाल”* का आयोजन किया जाएगा।
इसका उद्देश्य परस्पर परिचय संवाद सहयोग रहेगा। समाज में व्याप्त वर वधु के चयन की समस्या का निराकरण भी इस चौपाल से होगा।
कार्यक्रम की अतिथि विधायक गोलूजी शुक्ला, भाजपा अध्यक्ष सुमितजी मिश्रा, पूर्व पार्षद उमाशंकरजी अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार हृदयेशजी दीक्षित, इंका नेता जीतू त्रिपाठी (बाबा), श्रीमती मुग्धा शुक्ला थे।
अतिथि स्वागत उपाध्यक्षगण बाबाजी दीक्षित, कमलेश जी पांडे, अरविंदजी मिश्रा ओमजी दीक्षित उमाशंकरजी पांडे, उमेशजी पांडे, रमेशजी मिश्रा, लोकेशजी वाजपेई, प्रमोदजी अवस्थीगौरवजी द्विवेदी निलेशजी तिवारी संस्कारजी पांडे, पवनजी शुक्ला आशुतोषजी दुबे ने किया।
इस अवसर पर महिला मंडल का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष श्रीमती हनी जी मिश्रा एवं महामंत्री गीतांजलि जी वाजपेई को मनोनीत किया गया। वहीं युवा संगठन का अध्यक्ष गगनजी दुबे (मोनू) एवं महामंत्री राजेंद्रजी शुक्ला (राजू) को नियुक्त किया गया।

साथ ही विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सर्वश्री आशीषजी तिवारी, संजयजी मिश्रा, मुकेशजी पांडे, नितिनजी अग्निहोत्री, लक्कीजी बाजपेई, राजेंद्रजी अवस्थी, चंद्रकांतजी तिवारी, अनूप जी शुक्ला (बंटी) दीपकजी पांडे, सर्वेशजी तिवारी, संतोषजी दीक्षित, संजयजी शुक्ला, विजय जी दुबे,नीलूजी शुक्ला, दिनेशजी पांडे, वैभवजी पाण्डेय, नितिनजी मिश्रा, आशीषजी शुक्ला, अभयजी तिवारी, गगनजी दुबे, राजूजी शुक्ला ,सोनूजी अवस्थी,बंटीजी दीक्षित,केतनजी तिवारी प्रमोद जी दिक्षित, आदर्श जी मिश्रा, मिलेशजी त्रिपाठी, जीतूजी मिश्रा, दुर्गेशजी शुक्ला,चेतनजी त्रिवेदी, योगेश जी दुबे शैलेंद्र जी अवस्थी को जोड़ा गया आप सभी ने
25-25 परिवारों के 100 से अधिक समाजजन को जोड़ गया है। इनके द्वारा उक्त 100 से अधिक समाजजन को कान्यकुब्ज समाज एवं विद्या प्रचारिणी दोनों का आजीवन सदस्य बनाया जाएगा। कार्यक्रम में विशेष रूप से स्वयप्रकाशजी शुक्ला, डी के शुक्ला जी, शरद सी पी तिवारीजी, लक्कीजी अवस्थी, यशजी शुक्ला, पत्रकार प्रमोदजी दीक्षित, संदीपजी मिश्रा उपस्थित थे।
संचालन विकास अवस्थी ने किया आभार तरुण त्रिपाठी ने माना।
