
महू। विधायक सुश्री उषा ठाकुर के प्रयासों से पटवारी लोकल यूथ सर्वेयर को एक वर्ष का बकाया भुगतान मिल गया। साथ ही उनके परिचय पत्र भी जारी कर दिए गए।
इस संबंध में लोकल यूथ महासंघ इंदौर के जिला अध्यक्ष दीपक सोनगरे ने विधायक उषा ठाकुर जी से भेट कर आभार व्यक्त किया ।सोनगरे ने बताया कि जिले में लोकल यूथ सर्वेयर विगत एक वर्ष से कार्य कर रहे थे। इस दौरान ना तो उनके काम का भुगतान मिला था और ना ही परिचय पत्र बनाए गए थे। जिसके कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था । विधायक उषा ठाकुर के प्रयासों के बाद इन सर्वेयरों को उनके एक वर्ष के कार्य के भुगतान सुनिश्चित किया गया। इसके अतिरिक्त उनके परिचय पत्र भी बना दिया गए है जिससे उनकी पहचान और कार्य प्रणाली मैं पारदर्शिता आएगी।इस उपलब्धि के बाद महासंघ के अध्यक्ष दीपक ने विधायक सुश्री उषा ठाकुर जी से कार्यालय पर मुलाकात की और उनके सहयोग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।
