करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने उज्जैन से ईडब्ल्यूएस क्रांति शुरू की
प्रदेश के सभी जिलों में निकलेगी यह यात्रा


इंदौर। श्री राजपूत करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अधिकारों के लिए मध्य प्रदेश में E w s क्रांति शुरू की हैं। करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने उज्जैन से ईडब्ल्यूएस क्रांति शुरू की थी। इस पहल के तहत इंदौर में करणी सेना द्वारा संपूर्ण मध्य प्रदेश के सभी जिलों में क्रांति मशाल यात्रा निकाली जाएगी।
जिसकी शुरुआत इंदौर से होगी। मेरिट होटल बॉम्बे हॉस्पिटल के के पास आयोजित करणी सेवा की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया कि इंदौर में 7 दिसंबर को एक मशाल यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। बैठक को करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव ने राजपूत समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि यह मशाल यात्रा संपूर्ण मध्यप्रदेश में निकाली जाएगी जिसमें इंदौर के बाद निमाड़ क्षेत्र के खरगोन से होगी । वहीं तहसील स्तर पर भी यह यात्रा निकाली जाएगी ।
श्री राघव ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसी अन्य वर्ग का विरोध करना नहीं है । हम अपने समाज को उसका उचित हक दिलाना चाहते है और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को राष्ट्र निर्माण की धारा से समान सम्मान अधिकारी बनाना चाहते हैं । करणी सेना की मुख्य मांगो में EWS आरक्षण को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत शामिल करना है । बैठक में प्रमुख रूप से मुख्य मुख्य रूप से करणी सेना प्रमुख अनुराग प्रताप सिंह राघव, ठाकुर संतोष सिंह , कमल सिंह जादौन ,दिग्विजय सिंह सोलंकी ,रविंद्र सिंह राणा ,अमित सिंह जादौन, राहुल सिंह जादौन ,हरेंद्र सिंह चौहान, गणेश सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह भाटी, नितेश सिंह ठाकुर, राहुल सिंह सोलंकी, विक्रांत सिंह तोमर ,गोपाल सिंह पवार, शुभम सिंह ठाकुर ,चंदन सिंह ठाकुर मौजूद थे ।
