इंदौर
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि सांवेर विधानसभा की 33 ग्राम पंचायतों में लगभग डेढ करोड रुपये की राशि से अनुसूचित ग्राम पंचायतों में सीसी रोड, ड्रेनेज और नाली निर्माण, छात्रावासों में नलकूप खनन,शौचालय निर्माण के कार्य होंगे। जिससे क्षेत्र का विकास होकर सैकडों ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए सामाजिक,आर्थिक और शैक्षणिक विकास तथा उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हर अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम पंचायतों में शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा उद्देश्य है। वर्तमान में मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा लगभग डेढ करोड रुपये की लागत के सीसी रोड, ड्रेनेज और नाली निर्माण के साथ छात्रावासों में नलकूप एवं शौचालय आदि के निर्माण कार्यों की सौगातें दी है।
मंत्री श्री सिलावट ने बताया कि सांवेर के ग्राम पंचायत डकाच्या, पानोड़, पंचोला, पालकांकरिया, टाकुन, बसान्द्रा, बावल्याखेड़ी, सिमरोड़, जामोदी, हरियाखेड़ी, कजलाना, तराना, बजरंग पालिया, कटक्या, कायस्थखेड़ी, बड़ोदियाखान, कुड़ाना, शाहदा, राजोदा, हांसाखेड़ी अजनोद, पिपल्या कायस्थ, गारिया, झलारिया, अरनिया, चौहानखेड़ी, माताबरोड़ी, कम्पेल, सिंधीबरोदा, दर्जी कराड़िया, गुलावट, खामोद आंजना में डेढ करोड रुपये की राशि से सीसी रोड, ड्रेनेज और नाली निर्माण के साथ छात्रावासों में नलकूप खनन एवं शौचालय आदि के निर्माण कार्य होगें।
