इंदौर,
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगोत्री व यमुनोत्री के साथ तीर्थ स्थलों की आभा से आलोकित देवभूमि उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर उत्तराखंडवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से प्रार्थना कर उत्तराखंड राज्य के विकास और नागरिकों की खुशहाली में सतत् वृद्धि और यह राज्य नवाचार के नए प्रतिमान स्थापित करे, ऐसी मंगलकामनाएं की हैं।
