गीता भवन सत्संग समिति के सदस्य जे पी फड़िया का निधन

इंदौर । गीता भवन सत्संग समिति के सदस्य और गुजराती समाज के सेवाभावी, सेवानिवृत्त इंजीनियर जे पी फड़िया (80) का आकस्मिक निधन हो गया। वे डॉ. प्रतीक्षा त्रिवेदी (अमेरिका), अ. भा. सीए एसोसिएशन की श्रीमती केमिशा सोनी एवं आशीष फड़िया के पिताश्री थे। गीता भवन सत्संग समिति से वे पिछले कई वर्षों से जुड़े हुए थे। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित माँ आनंदमयी आश्रम में भी वे ट्रस्टी रहे। गीता भवन आने वाले लगभग सभी प्रमुख संतों से उनका आत्मीय संबंध रहा। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम एरन, मंत्री रामविलास राठी, मनोहर बाहेती एवं ट्रस्ट मंडल के अन्य सदस्यों ने आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सेवा कार्यों को याद किया।
