इंदौर, । विमानतल मार्ग स्थित श्री श्रीविद्याधाम पर भैरव अष्टमी के उपलक्ष्य में बुधवार 12 नवंबर को महामंडलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती के सानिध्य एवं आचार्य पं. राजेश शर्मा के निर्देशन में बटुक भैरव अष्टमी पर विभिन्न अनुष्ठान होंगे। आश्रम परिवार के सुरेश शहारा, पं. दिनेश शर्मा एवं राजेन्द्र महाजन ने बताया कि सुबह 10 बजे रूद्राभिषेक, शोडषोपचार पूजन एवं गो दुग्ध से अभिषेक तथा संध्या को 5 बजे 56 भोग समर्पित कर पुष्प बंगला सजाया जाएगा और महाआरती होगी। बटुक भैरव के साथ शीतलामाता और मां अन्नपूर्णा का पूजन भी किया जाएगा। बटुक भैरव अष्टमी पर सुबह से शाम तक विभिन्न अनुष्ठान होंगे।
