चमेलीदेवी, सराफा विद्या निकेतन, एवं क्लॉथ मार्किट, वैष्णव बाल मंदिर सहित विभिन्न स्कूलों के विजेता बच्चे होंगे पुरस्कृत

इंदौर, । गुमास्ता नगर स्थित श्री वैष्णव कन्या विद्यालय पर 31वीं अंतरविद्यालयीन चित्रकला, संगीत एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन साहित्यकार एवं उच्च शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त प्राध्यापक डॉ. पुरुषोत्तम दुबे की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें शहर के 18 विद्यालयों के 250 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को कैलाशचन्द्र आगार जनकल्याण फाउंडेशन की ओर से स्व. श्रीमती केसरबाई आगार और स्व. मोहनलाल आगार की स्मृति में विद्यालय के 34 वें वार्षिकोत्सव “आरंगम” में बुधवार 19 नवम्बर को शाम 5 बजे पुरस्कृत किया जाएगा।
अपनी 30 वर्ष पुरानी परंपरा के अनुरूप वैष्णव कन्या विद्यालय में आयोजित इन स्पर्धाओं का शुभारंभ संस्था के मंत्री अमित पसारी के स्वागत उद्भोदन से हुआ। स्कूल की प्राचार्य सुश्री ममता शुक्ला ने अतिथियों का परिचय दिया। निर्णायक मंडल में प्रसिद्द चित्रकार सुषमा जैन, वरिष्ठ लेखक डॉ. वंदना मिश्र, ख्यात सितार वादक श्रीमती स्मिता वाजपेयी और बांसुरी वादक हर्षवर्धन लिखिते शामिल थे, जिन्होंने सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वैष्णव शैक्षणिक एवं पारमार्थिक न्यास के कोषाध्यक्ष कैलाशचंद्र आगार, संस्था के अध्यक्ष राजकुमार भाटिया, उपाध्यक्ष अशोक तोतला एवं शम्मी कपूर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की मॉर्निंग शिफ्ट इंचार्ज श्रीमती अन्नपूर्णा बागोरा एवं विद्यालय की छात्राओं ने किया। आभार माना उपप्राचार्य श्रीमती स्नेहा कौलगी ने।
नतीजे – निर्णायकों द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार चित्रकला स्पर्धा में कक्षा तीसरी से पांचवीं के समूह में चोइथराम स्कूल माणिकबाग के विवान गौतम प्रथम, चमेलीदेवी पब्लिक स्कूल के आरल पटेल द्वितीय, छठी से आठवीं समूह में अल्पाइन एकेडमी की स्नेहा सिंह प्रथम, क्लॉथ मार्केट वैष्णव हा. से. स्कूल राजमोहल्ला के मोहनीश पीपलिया द्वितीय तथा नौवीं – दसवीं समूह में अल्पाइन एकेडमी की श्रुति विनोरकर ने प्रथम और गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल की प्रियांशी मैथिल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा ग्यारहवी – बारहवी समूह में चमेलीदेवी पब्लिक स्कूल की प्रीति सोलंकी प्रथम, सराफा विद्या निकेतन एमओजी लाइन के मयंक प्रजापति द्वितीय रहे। चित्रकला की ट्राफी चमेलीदेवी पब्लिक स्कूल के नाम रही। निबन्ध स्पर्धा में छठी से आठवीं समूह में क्लॉथ मार्केट वैष्णव बाल मंदिर की प्रांजल प्रजापत प्रथम और अल्पाइन एकेडमी के कुलदीप राजपूत द्वितीय रहे, नौवीं – दसवीं समूह में चमेलीदेवी पब्लिक स्कूल की सृष्टि सांखला प्रथम, सराफा विद्या निकेतन स्कीम 71 की याशिका सैनी द्वितीय तथा ग्यारहवी – बारहवी समूह में क्लॉथ मार्केट वैष्णव बाल मंदिर राजमोहल्ला की प्रियांशी सोनी प्रथम तथा बाल विनय मंदिर की लवीशा व्यास द्वितीय विजेता रहीं। निबंध की ट्राफी क्लॉथ मार्केट वैष्णव बाल मंदिर के नाम रही। इसी तरह सुगम संगीत स्पर्धा में सराफा विद्या निकेतन महू नाका के विधार्थियों ने प्रथम और आनंद पब्लिक स्कूल के छात्रों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संगीत की ट्राफी सराफा विद्या निकेतन के नाम रही। विजेता विद्यालयों को कैलाशचन्द्र आगार जनकल्याण फाउंडेशन की ओर से विद्यालय के 34वें वार्षिकोत्सव “आरंगम” के अवसर पर 19 नवंबर को शाम 5 बजे पुरस्कृत किया जाएगा। इसके पूर्व दोपहर 3 बजे से छात्राओं द्वारा संयोजित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। वार्षिकोत्सव समाजसेवी श्रीमती श्रेष्ठा गोयल एवं श्रीमती रुपाली व्यास के आतिथ्य में होगा।
