इंदौर, । श्री अग्रसेन महासभा का दीपावली मिलन, 56 भोग एवं अन्नकूट महोत्सव सोमवार 17 नवंबर को शाम 7 बजे से कोकिलाबेन हॉस्पिटल के पास होटल एएफसी निपानिया पर होगा। महासभा के अध्यक्ष कैलाशनारायण बंसल, सचिव राजेश मित्तल एवं संयोजक द्वय राजेश गर्ग केटी और प्रमोद बिंदल ने बताया कि इस अवसर पर भगवान श्रीनाथजी को 56 भोग समर्पण एवं महाआरती के पश्चात नर्मदापुरम के आचार्य पं. अविनाश मिश्रा और उनके साथियों द्वारा माँ नर्मदा की भव्य महाआरती, शिवशक्ति डांस ग्रुप द्वारा नृत्य प्रस्तुति एवं खरगोन के प्रसिद्द गायक शुभम तारे और सावन म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा मधुर गीतों की प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
