*लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती अंतर्गत निकाला यूनिटी मार्च*
https://youtu.be/xmyl_f-tLxU?feature=shared
इंदौर। सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150 वीं जयंती के अंतर्गत आज मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, गोपीकृष्ण नेमा, कैलाश शर्मा की उपस्थिति में चिकमंगलूर चौराहा जेल रोड से रघुनाथ मंदिर खातीपूरा तक सरदार@150 यूनिटी मार्च निकाला गया।
सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि सरदार पटेल जी की देश की आजादी में महत्त्वपूर्ण भूमिका थी, आजादी के बाद सबसे कठिन चुनौती देश की एकजुटता थी, गृहमंत्री रहते हुए पटेल जी ने इस कठिन कार्य को भी सम्भव बनाते हुए रियासतों को एक कर भारत की अखंडता को अक्षुण्ण बनाने में अहम भूमिका निभाई।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि एकता, भाईचारा और सामाजिक समरसता ही सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। इसी भाव के साथ सरदार पटेल जी ने भारत को एक सूत्र में पिरोने का काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी उसी भाव को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे है।
मार्च को विधायक गोलू शुक्ला और गोपी कृष्ण नेमा ने भी संबोधित किया।
माय भारत के पंकज गोस्वामी ने बताया कि मार्च चिकमंगलूर चौराहे से प्रारंभ हुआ, जो जेल रोड़ होते हुए से रघुनाथपुरम् खातीपूरा मंदिर पहुंचा। मार्च के प्रारंभ में सरदार पटेल जी का आदम कद चित्र था। मार्च के माध्यम से सरदार पटेलजी के कार्यों व विचारों का संदेश पहुंचाया गया। मार्च मार्ग पर पदयात्रा का रहवासियों, व्यापारियों द्वारा जगह जगह स्वागत किया गया। सड़कों पर रंगोली बनाकर, दीप जलाकर, वंदनवार सजाकर, पुष्पों से, रंग बिरंगे फीतों की कतरनों से जगह जगह मंच लगाकर पदयात्रियों का स्वागत किया गया।
मार्च में महामंत्री सुधीर कोल्हे, कैलाश पिपले, महेश कुकरेजा, हरप्रीत सिंह बक्शी, राकेश शर्मा, सतीश शर्मा, वासुदेव पाटीदार, अशोक अधिकारी, भूपेंद्र केसरी, गौतम शर्मा, दीपेन्द्र सिंह सोलंकी, दीप्ति हाडा, कंचन गिदवानी, एमआईसी सदस्य बबलू शर्मा, अश्विनी शुक्ला, कमल वाघेला, नेहा शर्मा, मंजू ठाकुर, इंदु श्रीवास्तव, नारायण पालीवाल, स्वाति कशीद, विशाल यादव, वरुण पाल, हेमराज वाडिया, गोविंद पंवार, आकाश गर्ग रानू , रितेश शर्मा, नितिन शर्मा, दीपांश खण्डेलवाल, राजा कोठारी, दीपेश पचोरी, सुखविंदर मन्नी भाटिया, सौरभ खण्डेलवाल, संकल्प वर्मा, कपिल जैन सहित बड़ी संख्या में समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता व आम नागरिक उपस्थित थे।
झलकियां
खुले वाहन में सरदार पटेल का आदम कद चित्र था। उसी वाहन में भारत माता की वेशभूषा में बालिका सवार होकर चल रही थी।
मार्च में भारत की विविध संस्कृति के दर्शन हुए। जिसमें सिक्ख, जैन, सिंधी, बंगाली, असमिया, बोहरा समाज, यादव, अग्रवाल, सहित विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों सहित अनेक संस्थाओं के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
महापुरुषों रानी लक्ष्मीबाई, वीर सावरकर, भगत सिंह, चंद्र शेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, देवी अहिल्याबाई, सरदार पटेल, शिवाजी महाराज के साथ सीमा पर देश की रक्षा करने वाले जांबाज सैनिक अश्वों पर सवार होकर चल रहे।
बाल गंगाधर तिलक की वेशभूषा में शामिल युवक पूरे मार्च में पैदल चल रहे थे।
राजकमल बैंड ने देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।
जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,,,,दिल दिया है जान भी देंगे ए वतन तेरे लिए,,,,मेरा रंग दे बसंती चोला,,,जैसे गीतों से पूरा माहौल देशभक्ति पूर्ण हो गया।
माय भारत की युवा टीम मेरा युवा भारत की टीशर्ट पहनकर मार्च में शामिल हुए।
बोहरा समाज के पदाधिकारियों ने मंच के माध्यम से पुष्प वर्षा कर मार्च का स्वागत किया।
जेल रोड व्यापारी एसोसिएशन ने भी पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
व्यापारियों ने रंग बिरंगे फीते की कतरानो और घरों से पुष्पों की वर्षा कर स्वागत किया।
