
भैरव अष्टमी के अवसर पर उज्जैन में भगवान कालभैरव का कलेक्टर रोशन सिंह ने पूजन किया साथ ही मंदिर में भगवान कालभैरव की पालकी का पूजन कर पुलिस जवानों ने भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।इसके साथ ही पारंपरिक सवारी धूमधाम से निकाली गई ।
सवारी निकलने से पहले सिंधिया स्टेट की परंपरागत सेवा का निर्वहन करते हुए प्रतिनिधि के रूप में पुजारी संजय गुरु भगवान के लिए ग्वालियर के सिंधिया स्टेट से आने वाले पगड़ी को लेकर मंदिर पहुंचे। पगड़ी का पूजन अर्चन कर भगवान श्री काल भैरव जी को अर्पित की गई।श्री काल भैरव जी के लिए
भगवान महाकाल के कोतवाल श्री कालभैरव की सवारी शाम को नगर भ्रमण के लिए धूमधाम से राजसी वैभव के साथ निकली। सवारी में महाकाल मंदिर के बैंड के साथ-साथ पुलिस बल के सशस्त्र जवान, बैंड, ढोल, ध्वज, घोड़ा-बग्गी और बड़ी संख्या में भक्तगण शामिल हुए।
मंदिर से शुरू हुई बाबा काल भैरव की सवारी केंद्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंची। जेल प्रशासन ने काल भैरव की अगवानी के लिए साज-सज्जा की थी। यहां जेल सुपरिटेंडेंट मनोज साहू ने पालकी में विराजित बाबा काल भैरव का पूजन कर आरती की। यहां पर भी भगवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पश्चात सवारी जेल के अंदर गई। यहां बड़ी संख्या में कैदियों ने बाबा काल भैरव के दर्शन कर काल भैरव और महाकाल के जयकारे लगाए।
