हरियाणा के होडल में सनातन एकता पद यात्रा के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट आतंकवादी हमला था। उन्होंने हमारी पदयात्रा को भी टारगेट कर हिंदुओं को डराने की कोशिश की। हम बता देते हैं कि मौलवी मदरसे में बच्चों को डॉ. कलाम बनाएं, डॉ. मुल्ला नहीं। नहीं तो पूरी कौम को दिक्कत होगी।
हरियाणा से बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन एकता पदयात्रा’ यूपी में पहुंच गई। होडल अनाज मंडी से यात्रा शुरू होने के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तबीयत बिगड़ गई, उन्हें सड़क पर लेटाया गया और डॉक्टरों की विशेष टीम ने उनका इलाज किया।
दोपहर बाद यात्रा हरियाणा
बॉर्डर को क्रॉस कर यूपी में एंटर कर गई। इससे पहले यूपी बॉर्डर पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा 6 दिनों में हरियाणा में रही। आज भी राज्य में करीब 8 किलोमीटर का सफर तय किया।
