भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री विनोद कुमार ने इंदौर जिले की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)- 2026 के संबंध में समीक्षा बैठक ली
मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

इंदौर,
भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री विनोद कुमार की अध्यक्षता में इंदौर जिले की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)- 2026 के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उप सचिव भारत निर्वाचन आयोग श्री मनीष कुमार, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, अपर कलेक्टर श्री नवजीवन पंवार, श्री रिंकेश वैश्य, संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे। बैठक में निर्वाचन आयोग के सचिव श्री विनोद कुमार ने इंदौर जिले की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(SIR)- 2026 कार्यों की प्रगति देखी की और इसकी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य (SIR)- 2026 को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करें। इस कार्य की सतत मॉनीटरिंग करें। इस कार्य में नगर निगम भी सहयोग करें। बैठक में सचिव श्री विनोद कुमार ने कहा कि इंदौर जिले की मतदाता सूची में किसी भी वैध मतदाता का नाम नहीं छूटे और अवैध नाम नहीं जुड़े।
बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश मोहन त्रिपाठी, प्रभारी डिप्टी कलेक्टर डॉ. निधि वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री ओमनारायण बड़कुल, संयुक्त कलेक्टर श्री प्रदीप सोनी, संयुक्त कलेक्टर श्री नीरज खरे, डिप्टी कलेक्टर श्री अजयभूषण शुक्ला, डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश परमार, संयुक्त कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री घनश्याम धनगर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
