इंदौर । बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर खारचा इलाके में एक नाबालिग लडक़े और उसके भाई के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।नाबालिग के घर आते समय कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोका और ज़बरन उसकी तलाशी लेने का प्रयास किया। गोविंद नगर खारचा निवासी प्रदीप पिता गयादीन वर्मा (17) ने बाणगंगा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। नाबालिग ने बताया कि वह अपने घर लौट रहा था। जब वह राय एकेडमी के आगे गोविंद नगर खारचा के गड्ढे के पास पहुँचा, तो 3-4 अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और उसकी तलाशी लेने लगे। नाबालिग ने जब तलाशी का विरोध किया, तो आरोपियों ने उसे गालियाँ दीं और हाथों तथा थप्पड़ों से मारपीट की। इस हमले में नाबालिग के सिर में चोट आई।मारपीट के बाद नाबालिग भागकर अपने घर पहुँचा और अपने भाई संजीव कुमार को घटना की जानकारी दी। संजीव कुमार अपने भाई के साथ वापस घटनास्थल पर पहुँचे और आरोपियों से मारपीट का कारण पूछा। इस पर अज्ञात आरोपियों ने संजीव कुमार को भी गालियाँ दीं और उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें भी सिर में चोट आई। बाणगंगा पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर 3-4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जाँच कर रही है।
