मैथिली ठाकुर बनी सबसे कम उम्र की विधायक
अलीनगर सीट पर दर्ज की जीत

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने अलीपुर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की है। 25 वर्षीय मैथिली ठाकुर राज्य की सबसे कम उम्र की विधायक बन गई । मूल रूप से मधुबनी जिले के उड़न गांव की रहने वाली मैथिली बचपन से ही संगीत में निपुण रही है। सोशल मीडिया और संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मैथिली अब राजनीति में भी मजबूत कदम बढ़ा रही है।
