अवैध मदिरा और टू-व्हीलर के साथ पेशेवर गिरफ्तार

इंदौर,
बालदा कॉलोनी वृत प्रभारी मीरा सिंह ने मुखबिर की सूचना पर अपनी टीम के साथ रीजनल पार्क के सामने दबिश देकर घेराबंदी करते हुए एक दोपहिया वाहन एक्टिवा में अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही 50 बल्क लीटर से अधिक शराब जप्त कर आरोपी प्रदीप जाधव पिता हरि सिंह जाधव, निवासी राहुल गांधी नगर,थाना-भंवरकुआ, जिला-इंदौर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर गैर जमानती अपराध होने पर न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कराया गया है। जांच में कुछ और नाम सामने आ रहे हैं जिनकी तस्दीक की जा रही है। जब्त मदिरा और वाहन की कुल कीमत 1 लाख 12 हजार 500 रुपए आंकी गई है। आरोपी प्रदीप जाधव के खिलाफ इंदौर के थाना राजेन्द्र नगर, भंवरकुआं के साथ आबकारी में अवैध रूप से शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री के दर्जनों अपराध पंजीबद्ध हैं।
