इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई। भंगियां इलाके में स्थित अपने घर में बर्तन धो रही मात्र ७ वर्ष की एक मासूम बच्ची की खुले बिजली के तार के संपर्क में आने से करंट लगने के कारण मौत हो गई। बाणगंगा पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान गंगा पिता बबलू (७ वर्ष)निवासी भंगियां के रूप में हुई है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि यह घटना सुबह के समय हुई जब बच्ची घर में बर्तन धो रही थी। इसी दौरान, वह खुले पड़े बिजली के तार के संपर्क में आ गई और करंट लग गया। परिजनों ने तत्काल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बाणगंगा पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है ।
