
इंदौर, । आपातकाल के दौरान लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सम्पूर्ण क्रांति आन्दोलन से जुड़े सक्रिय छात्र नेता और उस दौरान पुलिस द्वारा सर्वाधिक प्रताड़ित किए गए मीसा बंदी गिरीश शर्मा आदित्य को लोकतंत्र सेनानी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद कैलाश सोनी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा एवं प्रदेशाध्यक्ष तपन भौमिक ने संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। वे अब तक इंदौर जिला लोकतंत्र सेनानी संघ के जिलाध्यक्ष थे। उनके पिछले 4 वर्षों के कार्यकाल को देखते हुए वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें पदोन्नत करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। वे मुद्रा शास्त्री भी हैं और भारतीय संस्कृति एवं इतिहास को उन्होंने विदेशों में भी गुंजायमान किया है। उनकी सेवाओं के लिए उन्हें मुद्रा संग्रह के क्षेत्र में 31 बार जीवन गौरव सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं। हाल ही भोपाल में आयोजित बैठक में उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष तथा गणेश कुमार अग्रवाल को संघ का इंदौर जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संघ के मुख्यालय से जारी की गई प्रदेश कार्यकारिणी की नई सूची के अनुसार म.प्र. लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रदेशाध्यक्ष तपन भौमिक अध्यक्ष, रामकृष्ण कुसमारिया, मोहन बिटवेकर (ग्वालियर), जगदीश अग्रवाल (उज्जैन), कृष्णवीर सिंह (सागर) एवं गिरीश शर्मा आदित्य (इंदौर), सुरेन्द्र द्विवेदी (भोपाल) महामंत्री, संतोष शर्मा (भोपाल), कोषाध्यक्ष अजय औरंगाबादकर (छिंदवाडा) एवं दिलीप शर्मा (भोपाल) सचिव, राजनारायण अग्निहोत्री (भोपाल) कार्यालय मंत्री नियुक्त किए गए हैं।
