
इंदौर।
श्री सकल पंच राठौर समाज युवा संगठन द्वारा आयोजित अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ मंगलाचरण एवं “मंगल भवन अमंगल हारी…” चौपाई के जयकारों के साथ भक्तिमय वातावरण में किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत में भगवान श्री राम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान जी एवं लड्डू गोपाल का पंचामृत तथा शुद्ध जल से अभिषेक किया गया। अभिषेक पश्चात प्रभु को नवीन वस्त्र अर्पित किए गए तथा फल, मिठाई व पंचमेवे का भोग लगाया गया।
संगठन अध्यक्ष गोविंद राठौर ने बताया कि कार्यक्रम मेंविनोद राठौर दादा, हरीश राठौर लड्डू बाबा, महामंत्री विजय राठौर, पुरुषोत्तम राठौर (पप्पू भैया), ललित राठौर, अशोक राठौर, बाबूलाल राठौर, नरेंद्र राठौर, राजेश राठौर, कैलाश मामा, क्षत्रिय राठौर युवा सेना जिला अध्यक्ष शुभम राठौर, निलाशु राठौर, राजू राठौर, अर्चना प्रकाश राठौर, वैशाली राठौर, प्रेमलता राठौर, कांता राठौर सहित समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और धर्म लाभ का आनंद लिया।
