
राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा काउंसलिंग और मार्गदर्शन हेतु काउंसलर और विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा माह नवम्बर में 12 नवम्बर 2025 से 17 नवम्बर तक जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पिपलियाहना , शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिजलपुर बॉयज़, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल राजेंद्र नगर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिरपुर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल संगम नगर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल विनोबा नगर तथा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मालवीय नगर के अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कैरियर हेतु मार्गदर्शन एवं छात्र-छात्राओं के भविष्य निर्माण में सहयोग के लिए कैरियर एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही स्कूल के छात्राओं को बेहतर विषय चुनने में मदद कर सके, इस हेतु टीम के काउंसलर डॉ. धीरज हासिजा जी, सुश्री प्रियंका तिवारी एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. राकेश उपाध्याय, श्री जीतेन्द्र पांचाल और श्री प्रवीण यादव ने कैरियर काउंसिलिंग एवं भविष्य की कैरियर योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इन सभी ने मार्गदर्शन/वार्ता के माध्यम से शासन की स्वरोजगार और कैरियर योजनाओं से भी अवगत कराया। साथ ही आगामी अग्निवीर सेना भर्ती में कैसे भाग ले सकते हैं, उस विषय में भी आवेदकों को अवगत करा कर पैम्पलेट वितरित किए गए ।
