अन्य बसों से 6 लाख 72 हजार रूपये मोटरयान कर जमा करवाया
नियम विरुद्ध पाए जाने पर 07 स्कूली वाहनो से 40 हजार रूपये का जुर्माना वसूला

इंदौर
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ एवं ट्रैफिक पुलिस के द्वारा सांवेर रोड , सुपर कॉरिडोर क्षेत्र के स्कूली वाहनों की सघन जांच की गई। जांच में वाहनो के परमिट ,फिटनेस ,बीमा सहित सभी दस्तावेज चेक किये गए। वाहनों का निरीक्षण भी किया गया जिसमें चेक किया गया की वाहन फिटनेस शर्तो, परमिट शर्तों का उल्लंघन तो नही कर रहा है। फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड गवर्नर सही से काम तो कर रहे है। साथ ही बच्चों और उनके पालकों से फीडबैक भी लिया गया की वाहन चालक, वाहन को तेज गति से तो नही चलाते है, या वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग तो नही करते है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि 06 स्कूली वाहनों में विभिन्न कमिया पाए जाने,मोटरयान अधिनियम के विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने पर 40 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला गया। साथ ही अन्य बसों से 6 लाख 72 हजार रूपये मोटरयान कर जमा कराया गया। ह अन्य वाहनों पर भी कार्यवाही की गई सम्पूर्ण कार्यवाही में 75 हजार रूपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
स्कूल / शैक्षणिक संस्था बसों में सुरक्षा मानको की पूर्ति सुनिश्चित कराये जाने हेतु इंदौर जिले में स्थित स्कूली वाहनों की आक्समिक चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा। समस्त शैक्षणिक संस्थान/स्कूल संचालकों को निर्देशित किया जाता है कि वे अपने वाहन पूर्ण रूप से फिट होने एवं उनके समस्त आवश्यक दस्तावेज वैध होने पर ही सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वाहनों को संचालन किया जाना सुनिश्चित करें।
