छात्रों ने लगाई 41 स्टॉल विविध व्यंजनों और उत्पादों की बिक्री



शासकीय सांदीपनि महाराज शिवाजी राव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौर में दिनांक 14 नवंबर को बाल दिवस के दिन आनंद मेले का आयोजन किया गया ।जिसमें विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी ळसहभागिता सुनिश्चित की विद्यालय में लगभग 41 से स्टॉल लगाए गए जो की कक्षा एक से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने लगाया। बालमेला का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती हर्षा पंडित एवं उप प्राचार्य श्री सुधांशु वर्मा के नेतृत्व में हुआ। विद्यालय की सभी शिक्षकों के निर्देशन में छात्रों ने स्टाल लगाए जिसमें अधिकांश स्टाल छात्रों द्वारा विविध व्यंजन के लगाए गएऔर अन्य सामग्रियों के लगाए गए ।मेला समाप्त होने के पश्चात छात्रों के लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण समिति के सदस्यों द्वारा किया गया और व्यंजन उत्पादन में नवीनता में पापड़ की चाट में प्रथम स्थान श्री प्रदीप विश्वकर्मा ने प्राप्त किया। स्टाल की साथ सजा में प्रथम स्थान माही ठाकुर ने प्राप्त किया। उत्पाद व्यंजन बेचने की कला में प्रथम स्थान अरमान यादव ने प्राप्त किया। और स्टाल में सबसे अधिक बिक्री जितेंद्र विश्वकर्मा की हुई जिसमें उन्होंने अगरबत्ती का स्टॉल लगाया था अधिकांश छात्रों ने छात्रों द्वारा लगाया गया स्टॉल का उपयोग किया स्टॉल में छात्रों ने मुंबई भेल, पानी पतासे ,सैंडविच मंचूरियन ,मैगी ,अगरबत्ती का कुरकुरे चाट, पापड़ चाट सुगंधित पान ,पिज़्ज़ा, मोमोज केक और मेहदीआदि के स्टाल लगाए। सभी छात्र ने मेले का आनंद उठाया और मेले समापन के पश्चात अपने-अपने घर गए।
