
महू, 45वें बाल महोत्सव के अंतर्गत तीसरे दिन आयोजित प्राथमिक स्तर की समूह गान स्पर्धा एवं उच्चतर माध्यमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिता उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। समूह गान स्पर्धा का आयोजन चोपड़ा वाटिका में तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन न्यू स्टार विद्यालय में किया गया।
प्राथमिक स्तर की समूह गान स्पर्धा का आयोजन समाजसेवी श्री शैलेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता, म.प्र. कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष श्री योगेश यादव के मुख्य आतिथ्य तथा लोकप्रिय गायिका श्रीमती नीतू खान के विशेष आतिथ्य में किया गया।
कार्यक्रम में 13 विद्यालयों के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी सुमधुर गायन प्रस्तुतियों से तीन घंटे तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। पूरा परिसर गीत-संगीत से गूंज उठा।अतिथियों के उद्बोधन में खान ने कहा कि बच्चों में अपार ऊर्जा और कल्पनाशक्ति होती है, जिन्हें सही दिशा और अवसर मिले तो वे ऊँचाइयों को छू सकते हैं। उन्होंने बाल महोत्सव समिति को 44 वर्षों से बच्चों को मंच उपलब्ध कराने के लिए बधाई दी शुक्ला ने कहा कि वे स्वयं बचपन से इस महोत्सव से जुड़े रहे हैं और यह आयोजन वर्षों से हजारों प्रतिभाओं को उभारने का माध्यम रहा है।
यादव ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति देखकर उनके विद्यालयीन दिनों की याद ताज़ा हो गई। उन्होंने कहा कि यह मंच बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।
स्पर्धा के निर्णायक प्रसिद्ध गायक सजल चंदा, वर्षा सिंह एवं पायल परदेसी रहे।
निर्णायक मंडल ने बच्चों को सुर, लय और ताल के महत्व की जानकारी दी तथा नियमित अभ्यास की प्रेरणा दी। साथ ही सुमधुर गीत प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।कार्यक्रम में ऋषिराज संस्था (डाबर) द्वारा सभी प्रतिभागियों को रियल ज्यूस टेट्रापैक एवं टूथब्रश वितरित किए गए।
समिति की ओर से अतिथियों एवं निर्णायकों का स्वागत श्री सुरेश खंडेलवाल ने पुष्पगुच्छ से किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री नारायण चौहान ने किया तथा आभार श्री सुरेश खंडेलवाल ने व्यक्त किया।
समन्वय का दायित्व कमलेश मिश्रा, विजय कुमार विजयवर्गीय, शाकीर खान, दिलीप वर्मा एवं दिनेश जादम ने निभाया।
समूह गान स्पर्धा प्रथम श्री साई एकेडमी — “हो जाओ तुम वतन पे कुर्बान साथियों”,द्वितीय श्री माहेश्वरी उ.मा. विद्यालय — “हम राही हैं, हम साथी हैं, तृतीय ऋषिवेली एकेडमी — “वहीं देश है”
निबंध प्रतियोगिता — 22 विद्यालयों के 66 विद्यार्थियों की सहभागिता उच्चतर माध्यमिक स्तर की निबंध प्रतियोगिता न्यू स्टार स्कूल में “भारतीय ज्ञान परंपरा की विशेषताएँ एवं महत्व” विषय पर आयोजित की गई, जिसमें 22 विद्यालयों के 66 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती आयशा अली खान ने प्रतिभागियों को कॉपियाँ वितरित कर किया।
प्रतियोगिता का संचालन श्री स्वाति विजयवर्गीय, सुश्री सलोनी पाल एवं सुश्री बिल्किस शेख द्वारा किया गया।
विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को बिस्किट तथा ऋषिराज संस्था (डाबर) की ओर से रियल ज्यूस टेट्रापैक एवं टूथब्रश वितरित किए गए।
आगामी आकर्षण
बाल महोत्सव के चौथे दिन, 19 नवंबर 2025 (बुधवार) को—
प्राथमिक स्तर की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता – श्री गुरु तेग बहादुर मा.वि., प्रातः 9:30 बजे
माध्यमिक स्तर की रंगोली प्रतियोगिता – श्री माहेश्वरी उ.मा.वि., प्रातः 9:30 बजे आयोजित की जाएगी।
