इंदौर। शहर के एक इलाके में मकान खाली न करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मकान मालिक ने किराएदार महिला के साथ छेड़छाड़ की और जातिसूचक शब्दों का उपयोग करते हुए उसे अपमानित किया। अजाक थाना पुलिस (अनुसूचित जाति कल्याण थाना) ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए २९ वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मकान मालिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि मकान मालिक लगातार उस पर मकान खाली करने का दबाव बना रहा था। जब पीड़िता ने मकान खाली नहीं किया, तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए उससे दुर्व्यवहार किया। आरोपी ने पीड़िता के साथ न केवल छेड़छाड़ की बल्कि उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित भी किया।
