
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सिवनी मैं आयोजित एस आई आर मतदाता कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं नगर पालिका के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी संजय भारद्वाज ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कहा आने वाला समय भाजपा का है और जिले में कमल फिर से खेल कर रहेगा। सिवनी जिले की सभी विधानसभा सीट पर भाजपा विजय होगी ।
कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए संजय भारद्वाज ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस में रहते हुए मैंने पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया अब भाजपा में भी उतनी ही निष्ठा से कार्य करूंगा।
