
महू के ग्राम भगोरा औरआसपास के कई गांवों को जोड़ने वाली वर्षों पुरानी पुलिया के निर्माण कार्य का शुभारंभ हो गया है। इस पुलिया के बनने से क्षेत्र की आवागमन की समस्या का समाधान होगा।क्षेत्र के विधायक सुश्री उषा ठाकुर ने कहां की पुलिया निर्माण से कई गांवों को सुरक्षित सुचारू कनेक्टिविटी मिलेगी यह विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ।पुलिया निर्माण के शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष रूपेश वाघमारे, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र आंजना, पूर्व सरपंच एवं जनपद सदस्य राजेश वर्मा, मंडल महामंत्री गोपी पटेल, सरपंच सुरेश वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर्भुज पाटीदार, युवा नेता सुभाष माली, तथा पूर्व मंडल महामंत्री राजेंद्र जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने विधायक उषा ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुलिया क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम है।ग्रामीणों ने बताया कि इस पुलिया के निर्माण से आवागमन की समस्या दूर होगी और कई गांवों को सुरक्षित एवं सुचारू कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।
उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी बी.के. कौशल द्वारा दी गई।
