
विधायक उषा ठाकुर ने किया भूमिपूजन, सीएम के विकास कार्यों को धरातल पर उतारामहू। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया था, उनका कार्यारंभ आज महू विधायक सुश्री उषा ठाकुर के कर-कमलों से किया गया।महुगांव नगर परिषद में चौमुखी विकास की श्रृंखला में विधायक उषा ठाकुर ने वार्ड क्रमांक 13 गायकवाड़ चौराहे से पीएम श्री विद्यालय महूगांव तक 2 करोड़ 67 लाख की लागत से बनने वाली सीसी रोड और गौशाला रोड तेलीखेड़ा 1.5 करोड़ की सड़क का कार्यारंभ का पूजन कर कार्य शुरू कराया।इस दौरान विधायक ने माली समाज के धर्मशाला में नव निर्मित शेड का अनावरण भी किया।इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष नवीन तिवारी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार, पार्षद अजय चौधरी, पार्षद उमेश परिहार, पार्षद पति जगदीश पाटिल, पंकज श्रीवास, दीपक पन्नडोले, मण्डल अध्यक्ष क्रांति वर्मा, नगर अध्यक्ष निकोश मुलिक, एल्डर मैन शीनू तिवारी, लाल जी पांडे, शिवा जी, गोविंद शेखावत सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठजन और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि महू विधानसभा के हर क्षेत्र में सड़क, शिक्षा और सामाजिक अधोसंरचना को मजबूत कर जनता को बेहतर सुविधाएं देना हमारी प्राथमिकता है।
