सागर हाईवे पर आज सड़क हादसा में रूरावन–पापेट तिगेला के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर गिरे पांच युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया । दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में 3 युवकों की मौके पर मौत हो गई, वहीं एक युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

बीला थाना पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रूरावन निवासी गौरव पिता रामसुरूप अहिरवार, खटौरा कला के गोलू पिता भैयालाल बंसल, और आनंद पिता रतिराम अहिरवार के रूप में हुई है। बाकी दो युवकों की पहचान अब तक नहीं हो सकी। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए जल्द ही ट्रक और उसके चालक को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक और सवारों के शरीर तक क्षत-विक्षत हो गए थे। घटना के बाद आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में भीड़ हाईवे पर जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सामान्य किया ।
